Monday, October 19th, 2026

नेहा धूपिया लॉकडाउन के दौरान घटाया वजन, मोटापे की वजह से होने लगी थीं ट्रोल


बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का वजन प्रेग्नेंसी के दौरान काफी बढ़ गया था और इस दौरान कई लोगों ने उनपर कमेंट किए और कहा कि अब उनका करियर रुक जाएगा। हालांकि एक्ट्रेस ने कहा कि इस दौरान उनके पति काफी सपोर्टिव रहे। नेहा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में आने वाले बदलावों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, आपके अंदर एक खूबसूरत जिंदगी को लिए हुए हैं लेकिन अचानक यह लाइफ बाहर आ जाती है और फिर जब आप खुद को देखते हैं तो अजीब लगता है। लोगों की नजर में होना, हर कोई भाग्यशाली नहीं होता कि प्रेग्नेंसी के दौरान उसका वजन ना बढ़े। मेरा वजन 23-25 किलो तक बढ़ा था। नेहा ने बताया कि लॉकडाउन में 8 महीने में 21 किलो वजन घटाया है। नेहा धूपिया ने बताया कि लोगों ने उनके मोटापे पर कमेंट से लेकर उनके करियर तक पर कमेंट करना शुरू कर दिया था। हालांकि उन्होंने इन नेगेटिव कमेंट्स को खुद पर हावी नहीं होने दिया और लॉकडाउन में एक बार फिर से शेप में आ गईं।  नेहा ने कहा, लॉकडाउन में मैंने जो काम किया उनमें से एक था कि लोग क्या कह रहे हैं उसकी चिंता नहीं की और इन 8 महीनों में मैंने 21 किलो वजन घटाया।

 

Source : Agency

पाठको की राय